कोलगरमा विवाद सुलझा, शांति बहाली के लिए बनी टीम
कोडरमा : तीन घंटे तक चली लंबी बहस के बाद कोलगरमा विवाद का मसला सुलझा लिया गया। मंत्री डा. नीरा यादव
कोडरमा : तीन घंटे तक चली लंबी बहस के बाद कोलगरमा विवाद का मसला सुलझा लिया गया। मंत्री डा. नीरा यादव की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की विशेष बैठक में दोनों पक्षों को सुनने, पूर्व में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौतों को आधार मानते हुए उस पर मुहर लगाया गया। खास तौर पर गत 8 मार्च 18 को हुई दोनों पक्षों के बीच समझौता में बच्चों के शिक्षा के लिए बनी मदरसा में सिर्फ नमाज पढ़ने पर सहमति बनी थी, जबकि यहां अजान नहीं पढ़ा जाना था। वहीं सभी के सहयोग से चिह्नित भूमि में मस्जिद का निर्माण किया जाना है। इस सहमति को फिलहाल आगे जारी रखने का निर्णय बैठक में लिया गया। हालांकि दूसरे पक्ष के लोग अजान पढ़ने की भी मांग कर रहें थे। लेकिन फिलहाल विवाद को शांत करने के लिए ग्रामीणों के पिछले बैठक के सहमति को ही आधार माना गया, ताकि वहां शांति बहाल की जा सके। वहीं दोनों पक्षों के बीच भाईचारा स्थापित करने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की 5-5 सदस्यों की टीम बनायी गई। यह टीम कोलगरमा में शांति मार्च निकालने के साथ-साथ दोनों पक्षों के बीच के कटुता को दूर करने का काम करेगी। बावजूद विवाद फिर सामने आता है तो प्रशासन जिम्मेवार लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करेगी। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में दोनों पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पूरा सभागाकर खचाखच भरा था। मंत्री के अलावा पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, एसपी एम तमिल वाणन मुख्य रूप से मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि जिले में किसी भी हाल में अमन का माहौल बना रहे सभी को यह प्रयास करना है। कोडरमा जिला पूर्व से शांतिप्रिय रहा है। सभी वर्ग के लोग शांतिमार्च निकालकर आपसी भाईचारे का संदेश दें ताकि बाहरी लोगों को हस्तक्षेप नहीं करना पड़े। इस मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य साजिद हुसैन, झाविमो नेता खालिद खलील, अनवारूल हक, भाजपा के वरीय नेता रमेश ¨सह, नगर पर्षद अध्यक्ष प्रकाश राम, पूर्व जिला अध्यक्ष विरेंद्र ¨सह, भाकपा नेता महादेव राम, नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, नप उपाध्यक्ष संतोष यादव, कुलबीर सलूजा, सपा जिला अध्यक्ष सुभाष राणा, राजद जिला अध्यक्ष गुलाम जिलानी, झाविमो जिला अध्यक्ष बेदू साव के अलावा विभिन्न ¨हदू संगठनों के पदाधिकारी व समाजसेवी आदि मौजूद थे। फिर हुआ विवाद तो दर्ज होगी प्राथमिकी :डीसी
कोडरमा : डीसी भुवनेश प्रताप ¨सह ने दोनों पक्षों के लोगों को कहा कि कोलगरमा विवाद में निर्दोषों को फंसने नहीं दिया जाएगा। बावजूद फिर विवाद हुआ तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि विवाद के कारण जिला का विकास प्रभावित हो रहा है। प्रशासन कोलगरमा विवाद के हर पहलू पर नजर रख रही है। फिलहाल वहां पुलिस की प्रतिनियुक्ति अस्थायी तौर पर जारी रहेगी। हटे थाना प्रभारी, आइजी कर रहें मामले की जांच
कोडरमा: बैठक में थाना प्रभारी की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाये गये। वहीं कोडरमा थाना के हाजत में बंद लोगों को पुलिस पर हमले का आरोपी बनाने का मामले भी उठा। इस पर एसपी ने कहा कि फिलहाल थाना प्रभारी को हटा दिया गया है जबकि आइजी स्तर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आइजी स्तर से एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निर्दोषों को किसी भी हाल में फंसाया नहीं जाएगा। वे स्वंय डीएसपी व इंस्पेक्टर के साथ मामले की जांच कर रहें है। वहीं एसपी ने कहा कि धरना के दौरान कार्रवाई में 80 महिला पुलिस भी शामिल थी। सोशल मिडिया में विवाद पर कसेगा नकेल
कोडरमा: बैठक में लोगों ने सोशल मीडिया के जरीये दिये जा रहे भड़काऊ कामेंट्स पर भी लगाम लगाने की अपील की। लोगों ने कहा कि सोशल मीडिया के जरीये भी माहौल को खराब किया जा रहा है। इस पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सनद हो कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में कोलगरमा विवाद पर जमकर भड़काऊ कामेंट्स चल रहें है। इसमें कई लोग माहौल को बिगाड़ने में हवा भी दे रहें है।