विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2500 छात्रों पर सिर्फ 8 टीचर: कोडरमा के सतगावां में दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरे छात्र, DM से लगाई गुहार

Published: Thu, 01 Oct 2026 03:45 PM (IST)

शिक्षक कमी और बदहाल बुनियादी सुविधाओं के खिलाफ सतगावां के बासोडीह उच्च विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।

HighLights

  1. सतगावां के बासोडीह उच्च विद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन जारी।

  2. शिक्षक कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर आक्रोश।

  3. छात्रों ने उपायुक्त से स्थायी समाधान की मांग की।

संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा)। शिक्षक की कमी और बदहाल बुनियादी सुविधाओं के खिलाफ राज्य संपोषित 10+2 उच्च विद्यालय बासोडीह, सतगावां के छात्र-छात्राओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा।

बुधवार को विद्यालय की व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन के बाद गुरुवार को भी विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।

विद्यार्थियों ने उपायुक्त से हस्तक्षेप कर विद्यालय की समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की। स्कूल के छात्रों का कहना है कि विद्यालय में ढाई हजार से अधिक बच्चे हैं जबकि शिक्षकों की संख्या महज आठ है।

koderma student protest

कई शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति दूसरे विद्यालय में कर दी गई है। इससे शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसके अलावा विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का भी का भी अभाव है।

बुधवार को छात्रों के प्रखंड मुख्यालय घेरा एवं धरना प्रदर्शन के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकुल राज विद्यालय में आकर छात्रों को समझा बुझाकर धरना समाप्त करवाए थे, लेकिन गुरुवार को छात्र फिर से अपनी मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंच गए हैं। विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चे पढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें- चिट्ठियों से बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं तक, 172 साल में ऐसे बदला डाकघर; कोडरमा में आज भी 85 डाकघरों का नेटवर्क