Move to Jagran APP

राष्ट्रीय योगासन स्पो‌र्ट्स प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

21वीं झारखंड राज्य स्तरीय योगासन स्पो‌र्ट्स चैंपियनशिप 2021 में क

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 08:21 PM (IST)
राष्ट्रीय योगासन स्पो‌र्ट्स प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
राष्ट्रीय योगासन स्पो‌र्ट्स प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया: 21वीं झारखंड राज्य स्तरीय योगासन स्पो‌र्ट्स चैंपियनशिप 2021 में कोडरमा जिला के पांच खिलाड़ियों ने मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। शुक्रवार को चयनित खिलाड़ियों को झुमरीतिलैया के आकाश योग केंद्र में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 12 से 14 वर्ष के बालिका वर्ग में आकाश योग केंद्र की अन्नू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी वर्ग में पल्लवी कुमारी ने राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया। 8 से 10 वर्ष बालिका वर्ग में अन्नूश्री ने राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया। 10 से 12 वर्ष बालक वर्ग में दीक्षित राज ने राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं 16 से 18 वर्ष बालक वर्ग में विक्रम प्रसाद ने राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया। मेरिट लिस्ट में आए खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह जानकारी कोडरमा जिला योगासन स्पो‌र्ट्स संघ की वरिष्ठ योग शिक्षिका सह महिला विग की सचिव ईशा कुमारी ने दी। सभी खिलाड़ियों को संघ की मुख्य संरक्षक व सांसद अन्नपूर्णा देवी, संरक्षक संगीता शर्मा, श्रीनिवास कुमार, अविनाश सेठ, अध्यक्ष कुंदन कुमार राणा, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया महिला विग की अध्यक्ष ब्यूटी सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन, अनिल कुमार, प्रवीण वर्णवाल, उपाध्यक्ष उमेश कुमार विश्वकर्मा ,मुन्ना भदानी सचिव आकाश कुमार सेठ ,संयुक्त सचिव राजीव कुमार, अजीत आजाद, कोषाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, महिला विग की कोषाध्यक्ष रश्मि वर्णवाल, सदस्य मनोज कुमार यादव ,दीपक कुमार यादव ,सविता वर्णवाल ,कलावती देवी, सुदामा कुमारी, योग शिक्षिका स्वीटी कुमारी, अनमोल कुमारी, खुशबू कुमारी, सपना कुमारी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय होगा कि पिछले दिनों राज्यस्तरीय प्रतियोगिता रांची के स्वामी विवेकानंद विद्यालय में संपन्न हुई थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.