विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोली पर होगा मातारानी का आगमन, गज पर होगा गमन

By JagranEdited By:
Published: Tue, 05 Oct 2021 05:22 PM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 06:12 PM (IST)

मां दुर्गा की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र 7 अक्टूबर आश्विन

डोली पर होगा मातारानी का आगमन, गज पर होगा गमन
डोली पर होगा मातारानी का आगमन, गज पर होगा गमन

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया : मां दुर्गा की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र 7 अक्टूबर आश्विन शुक्ल प्रतिपदा गुरुवार को कलश-स्थापना के साथ आरंभ होगा। शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि तथा रवियोग के युग्म संयोग में विजया दशमी के साथ संपन्न होगी। शहर के ज्योतिष अनिल मिश्रा ने पंचांगों के हवाले से बताया कि इस बार पंचमी-षष्ठी एक ही दिन होगी। इससे नवरात्र में आठ दिनों की पूजा होगी। नौवें दिन विसर्जन होगा। उन्होंने बताया कि नवरात्र में माता के वाहन का भी बड़ा महत्व रहा है। इस विषय में देवी भागवत पुराण के प्रतिपदा मतानुसार गुरुवार को नवरात्रि आरंभ होने के कारण इस बार मां दुर्गा का आगमन डोली पर हो रहा है। वहीं विदाई हाथी यानी गज पर होगी। महाअष्टमी का व्रत पूजन 13 अक्टूबर बुधवार को होगा। अष्टमी नवमी की संधि पूजा का मुहूर्त मध्य रात्रि 11:18 से 12:06 तक होगा। महानवमी 14 अक्टूबर गुरुवार को होगा। इस दिन नवरात्र से संबंधित हवन पूजन कर लिए जाएंगे। विजयादशमी 15 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। विजय यात्रा का शुभ मुहूर्त अपराह्न 1:55 से 2:45 तक होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।