Move to Jagran APP

नवनीत ओझा उर्फ बंटी बने कांग्रेस के जिला महासचिव

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 05:31 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 05:31 PM (IST)
नवनीत ओझा उर्फ बंटी बने कांग्रेस के जिला महासचिव
नवनीत ओझा उर्फ बंटी बने कांग्रेस के जिला महासचिव

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व कोडरमा जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिकू की अनुसंशा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने झुमरीतिलैया निवासी नवनीत ओझा बंटी को कोडरमा जिला कांग्रेस का महासचिव मनोनीत किया है। अपने मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए नवनीत ने इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा.रामेश्वर उरांव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, बरही विधायक अकेला यादव ,कोडरमा के प्रथम कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिकू सहित तमाम नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। नवनीत ने कहा कि उनके लिए पद से ज्यादा महत्वपूर्ण कांग्रेस पार्टी है। वो जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिकू के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही इसे सींचने का भी प्रयास करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.