पुस्तकों में होता है ज्ञान का भंडार : नीरा
राज्य योजनान्तर्गत करीब 1.7
कोडरमा : राज्य सरकार ने कोडरमा जिले में एक भव्य पुस्तकालय की सौगात दी है। राज्य योजनान्तर्गत करीब 1.78 करोड़ की लागत से बननेवाले पुस्तकालय भवन का शिलान्यास शुक्रवार को कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के निकट शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने किया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नीरा यादव ने कहा कि पुस्तकों में ज्ञान का भंडार समाहित होता है। पुस्तकालय ज्ञान का वह मंदिर है जहां स्वाध्याय एवं ¨चतन-मनन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों के बौद्धिक व शैक्षणिक विकास के लिए यह पुस्तकालय वरदान साबित होगा। यहां लोगों ने अध्ययन के लिए हर बेहतर सुविधाएं यहां मौजूद रहेंगी। यहां सभी प्रकार की पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनारायण शाह ने कहा कि पुस्तकालय यहां के लोगों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह, झूमरीतिलैया नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी, पूर्व प्रधानाचार्य नवल किशोर ¨सह सहित कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर वासुदेव धोबी, अजय पांडेय, पवन पांडेय, राजकुमार यादव, रामु यादव, उत्तम घोष, पप्पू ¨सह, राजा ¨सह, मुन्ना राम, दीपू यादव, बबलू ¨सह, अजय भारती , दीपू ¨सह, सोनू पांडेय सहित दर्जनों स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
कोडरमा : कोडरमा नगर पंचायत की अध्यक्ष कांति देवी ने पुस्तकालय भवन शिलान्यास कार्यक्रम की सूचना नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उनके नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, लेकिन उन्हें इसकी सूचना तक नहीं दी जाती। यह खेद का विषय है।