ग्रामीणों को दी गई कानून की जानकारी
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में पारा लीगल वॉ¨लटियर द्वारा डोर टू डोर विधिक जागरूकता शिविर चलाकर लोगों को विधि से संबंधित जानकारियां एवं प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के जानकारी दी जा रही है। इस क्रम में सोमवार को कोडरमा प्रखंड के पांडेयडीह के पारा लीगल वोलेनटियर नकुल कुमार सिन्हा द्वारा पाण्डेयडीह पंचायत के काकुरिया थमाई गांव में वृद्धों एवं महिलाओं से संबंधित ़कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में पारा लीगल वॉ¨लटियर द्वारा डोर टू डोर विधिक जागरूकता शिविर चलाकर लोगों को विधि से संबंधित जानकारियां एवं प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के जानकारी दी जा रही है। इस क्रम में सोमवार को कोडरमा प्रखंड के पांडेयडीह के पारा लीगल वोलेनटियर नकुल कुमार सिन्हा द्वारा पाण्डेयडीह पंचायत के काकुरिया थमाई गांव में वृद्धों एवं महिलाओं से संबंधित ़कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। वहीं कोडरमा प्रखंड के चाराडीह की पारा लीगल वॉ¨लटियर पूर्णिमा दास द्वारा चाराडीह गांव में भी वृद्धों एवं महिलाओं से संबंधित ़कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। लोगों को जानकारी देते हुए नकुल कुमार सिन्हा एवं सरोज कुमार ¨सह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं वृद्धों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सिन्हा ने कहा कि महिलाओ के संरक्षण के लिए कई कानून बनाये गए है। बाल विवाह कानूनन जुर्म है तथा इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति के लिए कानून में इसके लिए कठोर दंड के प्रावधान है। जयनगर प्रखण्ड के गोहाल पंचायत के पारा लीगल वोलेनटियर बालेश्वर राम ने बाल अधिकार एवं संरक्षण से संबंधित ़कानूनी जानकारी लोगों को दी। वहीं पिपचो की पारा लीगल वोलेनटियर मीरा कुमारी ने मानव व्यापार एवं व्यावसायिक यौन शोषण से संबंधित ़कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी देते हुए मीरा कुमारी एवं बालेश्वर राम ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को ़कानूनी रूप से मदद करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा कृतसंकल्पित है।