Move to Jagran APP

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

शनिवार की देर शाम तक तिलैया थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्र गझंडी, झारकी बिशनपुर, सपहा व झारखंड-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के जंगलों में माओवादी के खिलाफ पुलिस कप्तान डॉ. एम तामिल वाणन के नृतत्व में अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 07:36 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 07:36 PM (IST)
नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्र गझंडी, झरकी बिशनपुर, सपही व झारखंड-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के जंगलों में शनिवार की शाम माओवादियों के खिलाफ पुलिस कप्तान डॉ. एम तामिल वाणन के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान सपही के नजदीक पहाड़ में स्थापित अवैध शराब के पाउच बनाने वाले कई जगह छापेमारी की गई और वहां भंडारण किए गए अवैध शराब के करीब तीन हजार पाउच को नष्ट किया गया। इसके अलावा झारखंड बिहार सीमा क्षेत्र के भाणे खाप जंगल में अवैध माइका खदान चलाने वालों को पुलिस कप्तान ने चेतावनी देते हुए अवैध काम बंद करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों इस क्षेत्र में कुख्यात नक्सली प्रद्युम्न शर्मा की गतिविधि  की सूचना मिली थी। तत्पश्चात रजौली बिहार पुलिस व सीआरपीएफ जवानों के द्वारा मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान बिहार पुलिस को हथियार बरामद करने में सफलता मिली थी। अभियान के दौरान एसपी वाणन ने ग्रामीण जनता से उनकी समस्या के बारे में जाना और उन समस्याओं को अपने स्तर से दूर करने की बात कही। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में करीब 8 घण्टे चले इस अभियान एलआरपी में पुलिस को कोई बड़ी उपलब्धि तो नहीं मिली, पर इस क्षेत्र में चले अभियान से अवैध दारू व अवैध माइका के काम करने वाले खनन माफिया की मुश्किलें •ारूर बढ़ी हैं। इस अभियान में तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार ¨सह, चंदवारा थाना प्रभारी कन्हैया ¨सह, उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार नागों कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.