विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में कोडरमा विधायक के ड्राइवर की हत्या, जमीन विवाद में खूनी संघर्ष

Published: Thu, 04 Jun 2026 06:55 AM (IST)

कोडरमा के चितरपुर गांव में जमीन विवाद के चलते हुए खूनी संघर्ष में विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन ...और पढ़ें

हत्या के बाद रोते-बिलखती विधायक। फोटो जागरण

हत्या के बाद रोते-बिलखती विधायक। फोटो जागरण

HighLights

  1. विधायक के चालक राजकुमार यादव की हत्या।

  2. जमीन विवाद के कारण हुआ खूनी संघर्ष।

  3. पुलिस की कार्यशैली पर विधायक ने उठाए सवाल।

संवाद सहयोगी, कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। हिंसक झड़प में बुधवार देररात कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई, जबकि उनकी बेटी सोनिका कुमारी, मां सुधा देवी और पिता दशरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक डॉ. नीरा यादव गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

विधायक का आरोप है कि मामले को लेकर पहले से शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। यदि समय रहते कार्रवाई होती तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी।

विधायक डॉ. नीरा यादव के चालक के शव के साथ परिजनों ने कोडरमा थाना के सामने रांची-पटना रोड को जाम कर दिया है।

विधायक ने खुद की थी पुलिस से शिकायत 

बताया जाता है कि दिन में जमीन विवाद को लेकर मृतक की मां के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट किया गया था और इसकी सूचना विधायक ने स्वयं कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान को फोन कर दी थी।

आरोप है कि इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। देर रात राजकुमार यादव पर पीछे से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। अपने चालक की मौत से विधायक भावुक हो गईं।

उन्होंने कहा कि राजकुमार केवल चालक नहीं, बल्कि उनके परिवार का सदस्य था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। विधायक ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- दुमका अस्पताल में आयुष्मान योजना का लाभ अब बिस्तर पर, मरीजों को नहीं लगाने होंगे चक्कर

यह भी पढ़ें- निरसा में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी रिश्ते का मामा फरार