400 लोग पहुंचे रेड जोन से, 137 सैंपल भेजा गया जांच के लिए
पिछले 15 दिनों से कोडरमा के जेजे कॉलेज में बने सुविधा सेंटर में देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों अप्रवासी पहुंच रहे है। यही वजह है कि संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। विभाग स्तर से पिछले कुछ दिनों से बड़ी तादाद में सैंपल जांच के लिए भी भेजा जा रहा है। रविवार को 137 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इधर अधिकतर पॉजिटिव केस में लक्षण नहीं होने के बाद भी संक्रमण का पता चल रहा है।
कोडरमा: पिछले 15 दिनों से कोडरमा के जेजे कॉलेज में बने सुविधा सेंटर में देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों अप्रवासी पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। विभाग स्तर से पिछले कुछ दिनों से बड़ी तादाद में सैंपल जांच के लिए भी भेजा जा रहा है। रविवार को 400 लोग रेड जोन से पहुंचे जबकि 137 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इधर अधिकतर पॉजिटिव केस में लक्षण नहीं होने के बाद भी संक्रमण का पता चल रहा है। इससे विभाग की परेशानी बढ़ी हुई है। वहीं इन अप्रवासियों को व्यवस्था देने के लिए जेजे कॉलेज में 36 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। रात-दिन ये कर्मी अप्रवासियों को स्क्रीनिग से लेकर भोजन, पानी, गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था व सुरक्षा का ख्याल रख रहे है। विपरीत परिस्थितियों में सेवा दे रहे इन कर्मियों के समक्ष भी कई तरह की समस्या आ रही है। दरअसल रात्री में भी विभिन्न प्रद्रशों से श्रमिकों का बस व अन्य वाहन पहुंच रही है। इसे लेकर दिन-रात वहां कर्मी डटे हुए है। रात्री में खासा परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। रेड जोन से आने वालों को कोरेंटाईन सेंटर में भेजने की शर्तें है, जबकि कुछ श्रमिक होम कोरेंटाईन की मांग कर इसका विरोध भी करते है। रेड जोन से पहुंचे है 8416 अप्रवासी
कोडरमा: जिले में पिछले 15 दिनों में दूसरे प्रदेशों से रेड जोन से 8400 अप्रवासी पहुंचे है। इसमें से ही अब तक 26 लोग संक्रमित पाये गये है। जिले में अब तक 11 हजार लोग पहुंच चूके है। इसमें रेड जोन के अलावा ऑरेंज जोन से 2081 तथा ग्रीन जोन से 693 लोग आये है। रेड जोन से अधिकतर अप्रवासी आने के कारण कर्मियों की परेशानी बढ़ी हुई है। 437 सैंपल की चल रही हे जांच
कोडरमा: बाहर से आ रहे अप्रवासियों के कारण जांच की संख्या में भी काफी तेजी आयी है। जिला से अब तक भेजे गये सैंपल में 437 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले के विभिन्न कोरेंटाईन सेंटर व आईसोलेशन वार्ड से अब तक 1539 सैंपल जांच के लिए भेजे गये है। इसमें 1076 की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। जबकि 26 पॉजिटिव पाये गये है। वहीं अगले कुछ दिनों तक अप्रवासियों के आने का सिलसिला जारी रहेगा, ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है।