Move to Jagran APP

राजा को संवारने में पानी की तरह बहाई जा रही राशि

कोडरमा कोडरमा राजा तालाब वास्तव में राजा बन गया है। इसे संवारने में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। जिला अनाबद्ध निधि की राशि से कई महत्वपूर्ण योजनाओं को दरकिनार कर करीब एक करोड़ रूपया से राजा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। अब भी राजा को पूरी तरह संतुष्ट नहीं किया जा सका।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 06:36 AM (IST)
राजा को संवारने में पानी की तरह बहाई जा रही राशि
राजा को संवारने में पानी की तरह बहाई जा रही राशि

संवाद सहयोगी, कोडरमा: कोडरमा राजा तालाब वास्तव में राजा बन गया है। इसे संवारने में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। जिला अनाबद्ध निधि की राशि से कई महत्वपूर्ण योजनाओं को दरकिनार कर करीब एक करोड़ रुपये से राजा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। अब भी राजा को पूरी तरह संतुष्ट नहीं किया जा सका। 33 लाख की लागत से तालाब के किनारे लोगों की चहलकदमी के लिए पुल निर्माण भी किया जा रहा है। साथ ही करीब 8 लाख की लागत से अलग से फूल-पौधों को बचाने के लिए घेराबंदी की जा रही है। गत दिनों उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान राजा को संवारने में की जा रही कार्यों में गुणवत्ता की भारी कमी पाई। मामले को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य अभियंताओं को फटकार भी लगाई गई। तालाब में पानी के समीप एजेंसी द्वारा लगाई गई पाईप व चेन में अभी से जंग खाने लगी है। यहां तक कि तालाब के तटों पर लगाई गयी लाईट भी दम तोड़ रही है। निम्न गुणवत्ता के कारण डीसी ने खंभे, चेन, लाईट आदि बदलने का निर्देश दिया है। डीसी आवास के समक्ष विकास कार्यों में गुणवत्ता की कमी से नगर पंचायत के क्रियाकलाप पर सवाल उठने लगा है। इधर, कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार जैसल के अनुसार अगले एक माह में कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 94 लाख की लागत से जिला अनाबद्ध निधि से तथा 41 लाख की लागत से नगर पंचायत से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों के लिए टेंडर निकाली गई थी। 70 लाख खर्च हुआ है तालाब तक पानी पहुंचाने में::

loksabha election banner

कोडरमा:नगर पंचायत में विकास कार्यों का हाल यह है कि राजा तालाब तक पानी पहुंचाने के लिए 70 लाख रुपया खर्च किया गया है। ध्वजाधारी धाम से तालाब तक करीब 500 मीटर से ज्यादा नाला का निर्माण किया गया है। बावजूद इस बरसात में तालाब खाली है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि 70 लाख की यह योजना कितना कारगर है। पैसे का हो रहा दुरुपयोग: कांग्रेस

कोडरमा: कांग्रेसी नेता सईद नसीम ने राजा तालाब में खर्च की जाने वाली राशि को दुरूपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अनाबद्ध निधि की राशि से जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई कार्य किये जा सकते थे। लेकिन भाजपा सरकार में योजना के नाम पर सिर्फ राशि का दुरूपयोग हो रहा है। ठेकेदारी लाभ के लिए अनावश्यक योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। जनता देख व समझ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.