Move to Jagran APP

बिरहोरों के बीच 28 कंबल वितरित

थाना क्षेत्र के बच्छेडीह पंचायत के बिडोमोह के बिरहोर टोल

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 08:14 PM (IST)
बिरहोरों के बीच 28 कंबल वितरित
बिरहोरों के बीच 28 कंबल वितरित

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): थाना क्षेत्र के बच्छेडीह पंचायत के बिडोमोह के बिरहोर टोला में बढ़ती ठंड व शीतलहर को देखते हुए बिरहोरों के बीच गर्म कंबल का वितरण किया गया। शीतलहरी से बचने के लिए कोडरमा प्रखंड अंतर्गत पुरनानगर पंचायत के उप मुखिया महेंद्र प्रसाद यादव ने लोगों के बीच 28 गर्म कंबल का वितरण किया। साथ ही आर्थिक सहायता भी दी। इस संबंध में महेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे कोडरमा जिले के वैसे असहाय व निर्धन परिवार के बीच लगातार वे गरीबों के बीच वितरण करते हैं। ऐसा कर आत्म संतुष्टि मिलती है, क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गरम कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लोगों को एक कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस मौके पर समाजसेवी सुबोध यादव, राहुल यादव, विनय कुमार, विनोद यादव, नवलशाही निवासी समाजसेवी किशोर यादव, अरुण यादव, वीरेंद्र यादव, बच्छेडीह पंचायत के उप पूर्व मुखिया बाबूलाल पासवान, नीरज कुमार, मुकेश ठाकुर,. शंकर साव, नसीम खान, सरयू यादव, चांदो साव यदि लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.