राष्ट्रीय तैलिक जिला कमेटी की बैठक कल
राष्ट्रीय तैलिक महा संगठन की जिला कार्य समिति की बैठ
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 07:37 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 07:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): राष्ट्रीय तैलिक महा संगठन की जिला कार्य समिति की बैठक शनिवार को साहू धर्मशाला में होगी। यह जानकारी महा संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर साव ने दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की प्रियंका कुमारी तथा केदार साहू उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि महा संगठन के अंतर्गत महिला और युवा इकाई के पदाधिकरी भी हिस्सा लेंगे। जिसमें संगठन को मजबूत करने और भावी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें