Move to Jagran APP

शांति के बिना देश व विश्व का विकास संभव नहीं : माला

भारत हमेशा माला संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर मंगलवार को इनरह्वील क्लब

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 07:32 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 07:32 PM (IST)
शांति के बिना देश व विश्व का विकास संभव नहीं : माला
शांति के बिना देश व विश्व का विकास संभव नहीं : माला

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर मंगलवार को इनरह्वील क्लब कोडरमा ने बैलून उड़ाकर शांति की कामना की। महिलाएं सफेद वस्त्र में सफेद बैलून उड़ाकर दूनिया में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय दिवस पर शुभकामना संदेश दिया। मौके पर क्लब की अध्यक्ष माला दारुका ने कहा कि भारत हमेशा विश्व के लिए शांति का पक्षधर रहा है। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादूर शास्त्री वा गौतम बुद्ध जैसे महापुरुषों ने हमेशा विश्व बंधुत्व संदेश दिया। शांति के बिना देश व विश्व का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व को भारत आज भी बंधुत्व का पाठ पढ़ा रहा है। वहीं सचिव आशा गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष दीपाली भदानी तथा नीलम वैशखियार ने कहा कि भारत हमेशा विश्व गुरु रहा है। विश्व बंधुत्व के आधार पर आज भी भारत की मिसाल दुनिया देती है। हमें विश्व शांति दिवस पर यह संकल्प लेना है कि समाज विरोधी कुरीतियों के विरुद्व लोग जागरूक हों। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1981 में इस दिवस की शुरुआत की और 2001 से प्रति वर्ष 21 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है। और भारत शांति और सम्मान से जीने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने शांति का संदेश दिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.