दूसरे राज्यों से आनेवालों को आइसोलेशन में रखने का निर्देश
देश में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर जिला के सीमा को अब पूरी तरह सील कर दिया गया है। एसपी स्वंय इसका जायजा ले रहे है। इधर कोडरमा में भी दूसरे राज्यों से आने वाले प्रशासन के लिए परेशानी उत्पन्न कर रहे है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर
संवाद सहयोगी, कोडरमा: देश में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर जिला के सीमा को अब पूरी तरह सील कर दिया गया है। एसपी स्वंय इसका जायजा ले रहे है। इधर, कोडरमा में भी दूसरे राज्यों से आने वाले प्रशासन के लिए परेशानी उत्पन्न कर रहे है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर होम क्वारंटाइन में रखने का निर्देश उपायुक्त रमेश घोलप ने दिया है। साथ ही गरीबों व असहायों को भोजन मिल सके, इसके लिए लगातार दाल-भात केंद्रों की मॉनिरिग की जा रही है। मंगलवार को उपायुक्त ने डोमचांच प्रखंड अंतर्गत तेतारियाडीह पंचायत के पंचायत सचिवालय में बने क्वांरटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दूसरे राज्यों या अन्य जिलों से आए लोगों को चिन्हित कर क्वारंटाइन में रखने का निर्देश दिया। साथ ही सेंटर में सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी पंचायत में बनाए गए क्वरेंटाइन वार्ड का मॉनिटरिग करने को कहा। इसके अलावा कोडरमा-गिरिडीह मार्ग में संचालित मुख्यमंत्री आदर्श दाल भात योजना का भी जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने दाल भात-योजना के संचालक आस्था महिला मंडल से खाद्यान्न संबंधित उपलब्धता की जानकारी ली। इस मौके पर निदेशक डीआरडीए नेलसम एयोन बागे, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।