यह पदयात्रा नहीं शांति यात्रा है: अन्नपूर्णा
संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीरा यादव के समर्थन में रविवार को झुमरीतिलैया शहर में एक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के व्यवसायिक संगठन व विभिन्न समाज व संगठन के लोग शामिल हुए। पदयात्रा झुमरीतिलैया के महाराणा
झुमरीतिलैया: कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीरा यादव के समर्थन में रविवार को झुमरीतिलैया शहर में एक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के व्यवसायिक संगठन व विभिन्न समाज व संगठन के लोग शामिल हुए। पदयात्रा झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चौक से निकली जो झुमरीतिलैया के झंडा चौक, स्टेशन रोड, डॉक्टर गली, ओवरब्रिज होते हुए सुभाष चौक तक गई। पदयात्रा में भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव के अलावा मुख्य रूप से सांसद अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं। पदयात्रा के समापन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वास्तव की आज की यह यात्रा कोई वोट के लिए पदयात्रा नहीं, बल्कि शांति के लिए यात्रा है। आज जिस तरह के लोग चुनावी समर में सक्रिय हो गए हैं, वह जिला की शांति व्यवस्था के लिए खतरा है। जिस तरह से स्व. रमेश प्रसाद यादव ने जिला को शांत किया था और उसके बाद लगातार डेढ़ दशक तक यहां की शांति बरकरार रही, आज उसे कायम रखने की चुनौती है। कोडरमा जिलावासियों को इसपर चितन करने की जरूरत है। ऐसे लोगों को सिर उठाने से रोकने की जिम्मेवारी यहां के जागरूक मतदाताओं की है। इसलिए इसबार वोट भाजपा अथवा नीरा यादव के लिए नहीं, बल्कि जिला में शांति के साथ विकास के लिए लोग कमल छाप को दें। वहीं नीरा यादव ने भी जनमानस के सहयोग से जिला के विकास को आगे भी सतत जारी रखने की बात कही। मौके पर भाजपा के वरीय नेता रमेश सिंह, संगीता शर्मा, कांति देवी, कुलबीर सलूजा, जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, रवि मोदी, श्यामसुंदर सिघानिया के अलावा सैकड़ों गणमान्य लोग व भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे।