Move to Jagran APP

पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चयनित प्रतिनिधि दिल्ली रवाना

देश की राजधानी नई दिल्ली में 23 अक्टूबर को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार वितरण समारोह में झारखंड के 5 प्रतिनिधि 21 अक्टूबर को रवाना हो गए। ये सभी प्रतिनिधि वर्ष 2017-1

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 07:53 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:31 AM (IST)
पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चयनित प्रतिनिधि दिल्ली रवाना
पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चयनित प्रतिनिधि दिल्ली रवाना

जयनगर (कोडरमा) : देश की राजधानी नई दिल्ली में आगामी 23 अक्टूबर को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने झारखंड के 5 प्रतिनिधि सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ये सभी प्रतिनिधि वर्ष 2017-18 में अपने पंचायत में बेहतर काम करने तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम पंचायत सशक्तीकरण को लेकर बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत किए जाएंगे। झारखंड के विभिन्न जिलों के जिन पंचायत प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उनमें से कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के तमाय पंचायत के मुखिया लक्ष्मण यादव, गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के कपिलो पंचायत की मुखिया इंदु देवी तथा धनबाद जिले के गोपीनाथडीह पंचायत के मुखिया बबीता देवी के नाम शामिल हैं। वहीं देवघर जिला के मधुपुर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख बबीता देवी तथा गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के प्रमुख रामपति वर्मा के अलावे खूंटी जिला के जिला परिषद अध्यक्ष जोनिका गुड़िया के नाम शामिल हैं। इनके पंचायत स्तर पर बेहतर काम करने को लेकर दिल्ली में पुरस्कृत किए जाने से झारखंड के लोग काफी उत्साहित हैं। इनके बेहतर उपलब्धि को लेकर झारखंड के विभिन्न जिलों के पंचायत प्रतिनिधियों ने इन्हें बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.