भजन संध्या का आयोजन
श्री बाल संकीर्तन मंडली के तत्वाधान में मध्य पंचायत स्थित दुर्गा मंडप परिसर में शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। मौके पर दुर्गा मंडप परिसर में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं पर मंडली के सदस्यों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर व पूजा अर्चना किया।
मरकच्चो (कोडरमा) : श्री बाल संकीर्तन मंडली के तत्वाधान में मध्य पंचायत स्थित दुर्गा मंडप परिसर में शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। मौके पर दुर्गा मंडप परिसर में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं पर मंडली के सदस्यों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर व पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी सदस्यों ने भजन सन्ध्या की शुरुआत सामूहिक गणेश वंदना प्रस्तुत कर की। मंडली के प्रमुख बबुनी सिंह ने मां ओ मेरी मां.., व्यास उपेन्द्र सिंह ने शेरावाली पहाड़ा वाली मां.., सकलदेव सिंह ने प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी.., जितेंद्र सिंह ने जोड़े-जोड़े नारियल तोहे चढ़ाइबो मां.., व्यास सुबोध सिंह ने मैया-मैया बोल मैया सुन लेगी समेत कई भोजपुरी, खोरठा व फिल्मी धुन पर आधारित आकर्षक भजन प्रस्तुत कर लोगो को खूब झुमाया। वही मंडली के अन्य सदस्यों ने भी एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया व खूब झुमाया। इस अवसर पर सरयू सिंह, केदार राम, बाबूलाल यादव, लाटो सिंह, राधेश्याम उदय नाथ गोस्वामी , अजय पांडेय, केदार राम, नकुल गोस्वामी समेत कई श्रोता गण उपस्थित थे।