केजीएन कप का आयोजन 9 से
प्रखंड के देवीटांड़ में आगामी 9 सितंबर से केजीएन कप नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी टूर्नामेंट के संचालक कलीमउद्दीन ने दी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 05:57 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 05:57 PM (IST)
जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के देवीटांड़ में 9 सितंबर से केजीएन कप नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी टूर्नामेंट के संचालक कलीमउद्दीन ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित कुमार यादव करेंगे, जबकि टूर्नामेंट के समापन समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल होंगी। टूर्नामेंट को सफल बनाने में सोहेब अंसारी, तसौवर अंसारी, महफूज अंसारी, इसराइल अंसारी, असरफ अंसारी, खलील, अंसारी, कली अंसारी आदि जुटे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें