किसानों का हो भला नहीं चाहती कांग्रेस
संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) कोडरमा प्रखंड के पंचायत जरगा के ग्राम हथुआधारन में
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): कोडरमा प्रखंड के पंचायत जरगा के ग्राम हथुआधारन में कृषि कानून के समर्थन में किसान चौपाल का आयोजन सोमवार को किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने की जबकि संचालन किसान मोर्चा के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सह कार्यक्रम के प्रभारी अनूप जोशी ने कहा कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल ने केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए कृषि कानून का विरोध करके बिचौलिए का समर्थन कर रही है। क्योंकि ये नहीं चाहते किसानों की स्थिति में सुधार हो। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा आजादी के 74 साल मे लगभग 55 वर्ष इन्हीं का शासन रहा इतने लंबे शासन के बाद भी किसानों की स्थिति में सुधार नहीं किए । आज सत्ता गंवाने के बाद किसानों के हिमायती दिख रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री बैजनाथ यादव ने कहा इस कृषि बिल से किसानों के दोहरे लाभ का संयोग दिख रहा है। इसलिए देश के किसान मोदी जी के साथ है। विपक्ष किसानों का हिमायती नहीं विरोधी है। इस कार्यक्रम को पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुधीर यादव मुकेश मंडल सीटू यादव अर्जुन महतो मंटू महतो ने भी संबोधित किया। इस मौके पर देव प्रकाश यादव, सरजू यादव, सत्येंद्र यादव, मनोज महतो, मोनू महतो, रघु साव, कैलाश महतो, चंद्रिका सिंह, रविद्र महतो, रोहन भुईयां , सुरेंद्र महतो, इंद्रदेव महतो आदि कार्यकर्ता एंव किसान मौजूद थे।