कायस्थ महासभा ने किया अतिथियों का स्वागत
झुमरीतिलैया : संगत-पंगत, बिहार संभाग का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को हजारीबाग में आयोजित
झुमरीतिलैया : संगत-पंगत, बिहार संभाग का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिहार संभाग के सह संयोजक अर¨वद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जनशताब्दी ट्रेन से कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोडरमा जिला के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अभय, महासचिव मनोज सहाय ¨पकू व जिला प्रवक्ता शैलेश कुमार सोलू ने बुके देकर जोरदार स्वागत किया। मौके पर सह संयोजक ने कहा कि इसके माध्यम से कायस्थ समाज के लोग समाज के उत्थान, विकास, आरक्षण हटाने सहित क्षेत्र व राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए चर्चा करते हैं। प्रतिनिधिमंडल में रंजीत श्रीवास्तव, मनोज सिन्हा, सुदामा प्रसाद, नवीन सिन्हा, सुंदरम सिन्हा, मधु श्रीवास्तव, शीला सिन्हा, आशा सिन्हा, सुनीता सिन्हा, रश्मि सिन्हा, भोजपुरी गायिका मनीषा श्रीवास्तव, हरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, सरोज, अंजुल सहित 61 सदस्य शामिल थे।