Move to Jagran APP

भव्य कलशयात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

नवलशाही थाना क्षेत्र के ग्राम नीमडीह में प्रारम्भ होने वाले 11 दिवसीय शिव सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को शिव व हनुमत लला के नव निर्मित मन्दिर के समीप यज्ञस्थल से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई और इसी के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर मुख्य रूप से ध्वजाधारी धाम कोडरमा के महामंडलेश्वर महन्थ सुखदेव जी महाराज उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 11:24 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 11:24 PM (IST)
भव्य कलशयात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

मरकच्चो (कोडरमा): नवलशाही थाना क्षेत्र के ग्राम नीमाडीह में प्रारंभ होने वाले 11 दिवसीय शिव सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को शिव व हनुमत लला के नव निर्मित मंदिर के समीप यज्ञस्थल से गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली। इसी के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। मौके पर मुख्य रूप से ध्वजाधारी धाम कोडरमा के महामंडलेश्वर महंथ सुखदेव जी महाराज उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यज्ञ कराने से वातावरण शुद्ध होता है। समय-समय पर यज्ञ होना आवश्यक है। कलशयात्रा का उद्घाटन महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। कलशयात्रा में जिप अध्यक्ष कोडरमा शालिनी गुप्ता, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कलशयात्रा नीमडीह स्थित यज्ञस्थल से निकाली गई जो ग्राम कटाही, कुंडी धनवार होते हुए केशो नदी स्थित केशो-सकरी संगम नदी पहुंची। यज्ञाचार्य कृष्णदेव जी महाराज एवं यज्ञ कार्य मे लगे पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना कर कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद कलशयात्रा पुन: उसी रास्ते से होते हुए यज्ञस्थल पहुंची जहां कलश को यज्ञ मंडप में विधि विधान से प्रवेश कराया गया। कलश यात्रा में ग्राम नीमडीह समेत अगल बगल गांवों की 1101 महिलाएं व कुंवारी कन्याएं पीले वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर चल रही थीं। मौके पर मुख्य पुजारी राजेंद्र राम, झूमक यादव, लखन राणा,बिहारी राम, विजय राम, यज्ञ समिति अध्यक्ष मुखिया राम प्रसाद यादव, सचिव भोला राम, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, साधु यादव, अशोक यादव ,शिवा यादव, विकास राणा, भीम यादव ,अरुण राणा ,अजय राणा ,गाजो राणा, मनोज राम, मंगर राणा ,द्वारिका राणा, उगन यादव ,उमेश यादव ,गंगाधर यादव समेत सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.