विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वच्छ भारत मिशन 2.0: झारखंड के 49 शहरी निकायों को ₹4.23 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड

By Ravindra NathEdited By: Mansi Kumari
Published: Sun, 02 Aug 2026 09:36 AM (IST)

झारखंड सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत राज्य के 49 शहरी निकायों और नोडल एजेंसी के लिए ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत राशि जारी।

  2. क्षमता और कौशल विकास पर होगा खर्च।

जागरण संवाददाता, कोडरमा। झारखंड सरकार ने 'स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0' के अंतर्गत राज्यभर के निकायों और नोडल एजेंसी के लिए ₹4,23,33,333 (चार करोड़ तेईस लाख तैंतीस हजार तीन सौ तैंतीस रुपये) का फंड आवंटित कर दिया है।

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह राशि निकायों में क्षमता विकास (Capacity Building), कौशल विकास (Skill Development) एवं नॉलेज मैनेजमेंट मद में दी गई है।

योजना के तहत 60:40 के अनुपात में ₹2.54 करोड़ केन्द्रांश तथा ₹1.69 करोड़ राज्यांश के रूप में SNA SPARSH प्रणाली के जरिए जारी किए गए हैं।

श्रेणीवार कुल आवंटन का गणित

विभाग द्वारा राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) सहित राज्य के 9 नगर निगमों/अ अधिसूचित क्षेत्र समितियों, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों (कुल 49 निकाय) के बीच राशि का वितरण किया गया है:

सूडा (SUDA): राज्य स्तर पर संचालन व मॉनिटरिंग के लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण को ₹70,83,333 आवंटित किए गए हैं।
नगर निगम व बड़े निकाय (10 निकाय): रांची, धनबाद और जमशेदपुर (NACT) को ₹12.50 - ₹12.50 लाख तथा देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, चास, मानगो, आदित्यपुर और मेदिनीनगर नगर निगम को ₹10 - ₹10 लाख मिले हैं।

नगर परिषद (20 निकाय): झुमरी तिलैया, चिरकुंडा, फुसरो, चतरा, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, दुमका, मधुपुर, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, मिहिजाम, चाईबासा, चक्रधरपुर, जुगसलाई, कपाली, विश्रामपुर और गढ़वा नगर परिषद को ₹7.50 - ₹7.50 लाख आवंटित हुए हैं।

नगर पंचायत (19 निकाय): कोडरमा, डोमचांच, बासुकीनाथ, धनवार, बड़की सरैया, बुंडू, खूंटी, महागामा, राजमहल, बरहरवा, जामताड़ा, चाकुलिया, सराइकेला, हुसैनाबाद, छतरपुर, हरिहरगंज, मझियांव, श्री बंसीधरनगर और लातेहार नगर पंचायत को ₹5.00 - ₹5.00 लाख दिए गए हैं।

कुल आवंटन की संक्षिप्त तालिका:

निकाय/संस्था की श्रेणी संख्या प्रति निकाय दर (₹) कुल आवंटित राशि (₹)
सूडा  1 70,83,333 70,83,333
प्रमुख नगर निगम /एनएसीटी 3 12,50,000 37,50,000
अन्य नगर निगम 7 10,00,000 70,00,000
नगर परिषद  20 7,50,000  1,50,00,000
नगर पंचायत 19 5,00,000 95,00,000

 

 

निकाय/संस्था की श्रेणी संख्या प्रति निकाय दर (₹) कुल आवंटित राशि (₹)
सूडा 1 70,83,333 70,83,333
प्रमुख नगर निगम / एनएसीटी 3 12,50,000 37,50,000
अन्य नगर निगम 7 10,00,000 70,00,000
नगर परिषद 20 7,50,000 1,50,00,000
नगर पंचायत 19 5,00,000 95,00,000
कुल 50 — 4,23,33,333