Move to Jagran APP

प्रकृति पर्व करमा हर्षोल्लास के साथ संपन्न

प्रकृति का पर्व करमा पूजा जयनगर के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। प्रखंड के परसाबाद, तेतरोन, पिपचो, तिलोकरी, पेठियाबागी, हीरोडीह, चुटियारो, कंद्रपडीह आदि क्षेत्रों में करमा पूजा की धूम रही। गरूवार को कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में भी करमा पूजा का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने कई कार्यक्रम के आयोजन के साथ साथ झूमर का भी आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 04:15 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 04:15 PM (IST)
प्रकृति पर्व करमा हर्षोल्लास के साथ संपन्न
प्रकृति पर्व करमा हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जयनगर (कोडरमा): प्रकृति का पर्व करमा पूजा जयनगर के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। प्रखंड के परसाबाद, तेतरोन, पिपचो, तिलोकरी, पेठियाबागी, हीरोडीह, चुटियारो, कंद्रपडीह आदि क्षेत्रों में करमा पूजा की धूम रही। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में भी करमा पूजा का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कई कार्यक्रम के आयोजन के साथ साथ झूमर का भी आयोजन किया। छात्राओं ने करमा के गीत पर झूमर का प्रदर्शन किया। वार्डेन उषा टोपनो ने कहा कि आज झारखंड ही नहीं देश कई राज्यों में करमा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्यवेक्षिका अनूपा रोशनी ¨मज ने कहा कि करमा पर्व आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत को बचा के रखा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्डन उषा टोपनो ने की, जबकि संचालन छात्रा रूपा कुमारी ने किया। शुक्रवार की अहले सुबह करम की डाली को नदी में प्रवाहित किया। मरकच्चो: प्रकृति पर्व के रूप में मनाया जाने वाला करमा पर्व करम डाली के विसर्जन के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में गुरुवार की शाम चौक-चौराहों पर करम की डाली को स्थापित कर महिलाएं व युवतियां पूजा-अर्चना की ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.