घर में लगी आग, हजारों का नुकसान
थाना क्षेत्र के ग्राम तरवन निवासी मुंशी यादव पिता स्व लालू यादव के घर गुरूवार की रात्री लगभग 10:30 बजे अचानक आग लग जाने से हजारों रूपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार मुंशी यादव के परिवार एक अन्य कमरे में सोये थे तभी धुआं निकलने की बू आयी उठकर देखा तो घर में आग लगी हुई है तभी उसने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था।
जयनगर (कोडरमा): थाना क्षेत्र के ग्राम तरवन निवासी मुंशी यादव के घर गुरुवार की रात लगभग 10:30 बजे अचानक आग लग जाने से हजारों रूपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार मुंशी यादव के परिवार एक अन्य कमरे में सोये थे तभी धुआं निकलने की बू से उठकर देखा तो घर में आग लगी हुई है। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया था। इस दौरान घर में रखे चावल, कपड़े, जरूरी कागजात समेत कई जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गई। घर में रखे दर्जनों पुआल का लुझा, लकड़ी आदि जलकर राख हो गया साथ ही पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित मुंशी यादव ने बताया कि अब घर में खाने के लिये एक दाना नहीं बचा। उनके समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। इधर, मुखिया अर्चना कुमारी ने पीड़ित परिवार को सहयोग करने की मांग प्रखंड प्रशासन से की है।