Move to Jagran APP

महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश का होगा विकास: बसंती

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में चल रहे आजीविका महिला ग्राम संगठन पिसपिरो के कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को स्थानीय मुखिया बसंती देवी उप मुखिया अशोक कुमार यादव समाजसेवी विजय कुमार पंडित ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुखिया बसंती देवी ने कहा कि आज बहुत हद तक महिलाएं जागरूक हो रही हैं और पुरुषों के कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं फिर भी अभी बहुत कुछ बाकी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 07:13 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 06:11 AM (IST)
महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश का होगा विकास: बसंती
महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश का होगा विकास: बसंती

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में चल रहे आजीविका महिला ग्राम संगठन पिसपिरो के कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को स्थानीय मुखिया बसंती देवी, उप मुखिया अशोक कुमार यादव, समाजसेवी विजय कुमार पंडित ने  किया। इस अवसर पर मुखिया बसंती देवी ने कहा कि आज बहुत हद तक महिलाएं जागरूक हो रही हैं और पुरुषों के कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं फिर भी अभी बहुत कुछ बाकी है। कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश का विकास संभव है। वहीं जेएसएलपीएस के जीपीआरपी मेरी नाग, सीनियर सीआरपी मनीषा देवी, एंजलिना मिज आदि ने भी संबोधित किया और महिलाओं के विकास को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर आज महिलाएं आजीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। कई महिलाएं तो छोटे-मोटे कुटीर उद्योग भी चला रही हैं। कार्यक्रम को आजीविका महिला ग्राम संगठन के अध्यक्ष प्रियंका देवी, सचिव कुंती देवी, कोषाध्यक्ष ललिता देवी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्रिय सदस्य रिकू देवी ने किया। इस अवसर पर बबीता देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, वीणा देवी, मीना देवी, कलावती देवी, उर्मिला देवी, पूजा देवी, रीना देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.