LPG संकट के बीच वंदे भारत, तेजस और शताब्दी के यात्रियों को राहत; ट्रेनों में मिलेगा रेडी टू ईट भोजन
एलपीजी आपूर्ति में बाधा के कारण आईआरसीटीसी ट्रेनों में यात्रियों के लिए 'रेडी टू ईट' भोजन की व्यवस्था कर रहा ...और पढ़ें
-1773928813540_m.webp)
वंदेभारत ट्रेन। (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने के बाद आईआरसीटीसी ने यात्रियों के भोजन प्रबंधन में बदलाव शुरू कर दिया है।
बेस किचन में अब इंडक्शन और इलेक्ट्रिक बर्तनों के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही यात्रियों को रेडी टू ईट भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी भी की जा रही है।
कुछ मिनटों में होगा तैयार
जानकारी के अनुसार, यह भोजन विशेष पैकेट में उपलब्ध होगा, जिसे खाने से पहले गर्म पानी में डालकर कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकेगा। यह सुविधा रेलवे स्टेशनों के फूड प्लाजा और ट्रेनों दोनों में मिलेगी।
बेस किचन में प्रतिदिन 10 से 12 हजार यात्रियों के लिए भोजन तैयार किया जाता है, जिसमें बड़ी मात्रा में गैस सिलिंडर की आवश्यकता होती है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और रेलवे कैटरिंग सेवा पर असर पड़ा है।
सुबह मिलेगा उपमा और पोहा
ऐसे में आईआरसीटीसी ने वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने का निर्णय लिया है। रेडी टू ईट भोजन में सुबह के नाश्ते के लिए उपमा और पोहा, जबकि दोपहर व रात के भोजन में राजमा-चावल और छोले-चावल शामिल होंगे।
135 रुपये में मिलेगा पैक्ड भोजन
एक पैक्ड भोजन की कीमत 135 रुपये तय की गई है। फिलहाल यह व्यवस्था वंदे भारत, तेजस और शताब्दी ट्रेनों में शुरू की जाएगी। प्रयोग सफल होने पर इसे सामान्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेनों में गर्म पानी पहले से उपलब्ध रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।