6 ज्योतिर्लिंग और साईं मंदिर घूमने का मौका, 11 मई से चलेगी भारत गौरव ट्रेन; कोडरमा समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज
IRCTC की Bharat Gaurav Tourist Train 11 मई को 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए रवाना होगी।
-1777186508409_m.webp)
ओडिशा से 11 मई को चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। भारत सरकार का उद्यम IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Train) के माध्यम से देशभर के सीनियर सिटिजन को 6 ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी साईं बाबा और द्वारकाधीश मंदिर का दर्शन कराएगा।
यह यात्रा काफी कम दरों पर सुविधायुक्त तरीके से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारर्पाेरेशन (IRCTC) लिमिटेड की ओर से भारत सरकार की 'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान' के तहत कराई जाने की व्यवस्था की गई है।
यह जानकारी IRCTC के जोनल इंचार्ज मोइनक दत्ता एवं झारखंड टूरिज्म रांची के इंचार्ज अरविंद कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी।
-1777552399258.png)
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के तहत उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ स्थित श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारका स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर और श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी स्थित श्री साईं मंदिर, नासिक स्थित श्री त्रयंब्केश्वर ज्योतिर्लिंग तथा औरंगाबाद स्थित श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा।
यह 11 रात व 12 दिन की होगी यात्रा
यात्रा का शुल्क इकोनॉमी क्लास के लिए 23315 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास के लिए 41570 रुपये व कम्फर्ट क्लास के लिए 50410 रुपये शुल्क रखा गया है।
-1777552516735.png)
EZBG30 Bharat Gaurav Tourist Train झारसुगुड़ा से 11 मई को शुरू होगी, जो राउरकेला, रांची, मूरी, बोकारो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर होते पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक जाएगी।
-1777552454576.png)
इस यात्रा के लिए IRCTC ने रियायती दर पर नान एसी व एसी कोच की व्यवस्था की है और ट्रेन से उतरने के बाद धार्मिक स्थानों तक के लिए भी एसी व नान एसी वाहनों की सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसी शुल्क में यात्रा से लेकर खाने-पीने, रहने व घूमने की सुविधा दी जाएगी और भ्रमण करने जाने वालों को अलग से कोई शुल्क नहीं देना है। 10 से अधिक लोगों के बुकिंग कराने पर प्रति व्यक्ति 750 रुपये की छूट दी जाएगी।
टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं कॉल
उन्होंने बताया कि यह सेवा 2023 से शुरू की गई है और गत वर्ष कोडरमा से करीब 28 लोग भ्रमण करने गए थे। कई लोग जानकारी के अभाव में नहीं जा सके थे। इसलिए इस बार प्रेस के माध्यम से जानकारी साझा की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।
उन्होंने आगे बताया कि 11 मई की यात्रा के लिए 600 यात्रियों के लिए बुकिंग होगी। इसमें 25 अप्रैल तक लगभग 340 लोगों बुकिंग की है। इसमें कोडरमा के 22 यात्री ने अभी तक बुकिंग कराई है। किसी यात्री को बुकिंग करानी है, तो टोल फ्री नंबर 8595937711 पर करा सकते हैं। और अधिक जानकारी के लिए IRCTC की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।