Move to Jagran APP

जेल भरो अभियान के तहत आज गिरफ्तारी देंगे पारा शिक्षक

प्रखंड के साथ स्थित देवी मंडप के प्रांगण में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला संचालन समिति के सदस्य सकलदेव राम उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए से सकलदेव राम ने कहा कि 20 नवंबर को राज्य कमेटी के निर्देशानुसार जेल भरो अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत जयनगर के सैकड़ों पारा शिक्षक अपनी गिरफ्तारी देंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 05:11 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 05:11 PM (IST)
जेल भरो अभियान के तहत आज गिरफ्तारी देंगे पारा शिक्षक
जेल भरो अभियान के तहत आज गिरफ्तारी देंगे पारा शिक्षक

जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के साथ स्थित देवी मंडप के प्रांगण में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला संचालन समिति के सदस्य सकलदेव राम उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए से सकलदेव राम ने कहा कि 20 नवंबर को राज्य कमेटी के निर्देशानुसार जेल भरो अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत जयनगर के सैकड़ों पारा शिक्षक अपनी गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कहा कि रांची में आयोजित स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस द्वारा पारा शिक्षकों पर बर्बरता पूर्ण लाठी भी चलाई गई और लगभग तीन सौ पारा शिक्षकों को जेल में भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर पारा शिक्षकों को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो वृहत आंदोलन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ शर्मा ने किया संचालन सुनील यादव ने किया। इस मौके पर राजेंद्र यादव, बलदेव रजक, पांडेय देवव्रत वशिष्ठ, संजय कुमार, रामस्वरूप यादव, सुमित कुमार, सलीम अंसारी, प्रसादी यादव, बबीता देवी, भीखन हजाम, केदार पासवान, मनोज यादव, श्याम सुंदर यादव, दामोदर यादव सहित कई पारा शिक्षक शामिल थे। मुखिया संघ ने किया समर्थन

loksabha election banner

जयनगर: पारा शिक्षकों की मांगों का मुखिया संघ ने भी समर्थन किया है। सोमवार को प्रखंड के सांथ में पारा शिक्षकों की आयोजित बैठक में मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष भीम कुमार यादव तथा सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने पहुंचकर पारा शिक्षकों का समर्थन किया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष भीम कुमार यादव ने कहा कि रघुवर सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे पारा शिक्षकों पर बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठी बरसाई है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। वहीं मुखिया लाखपत यादव, ¨हदकिशोर राम, बबीता देवी, देवकी देवी, आशा देवी, शहजाद आलम, बैजनाथ प्रसाद रजक, फूलमती देवी, अंजू देवी, अर्चना देवी, सीता देवी आदि कई मुखिया ने पारा शिक्षकों का समर्थन किया और इनकी जायज मांगों पर विचार करने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.