डोमचांच में महिला अत्याचार के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो में पुलिस अंचल निरीक्षक रामनारा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 08:30 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो में पुलिस अंचल निरीक्षक रामनारायण ठाकुर व थाना प्रभारी दशरथ यादव के नेतृत्व में मंगलवार को ग्रामीणों के बीच महिला अत्याचार के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी दशरथ यादव ने कहा कि महिला पर अत्याचार करना बहुत बड़ा अपराध है। लोग महिलाओं को सम्मान की नजर से देखें। घर में और बाहर में उनका सम्मान करें। महिलाएं ही घर को स्वर्ग बना सकती हैं। वही महिलाओं के साथ गैंगरेप अपहरण और घरेलू हिसा जैसी समाज में तेजी से फैल रही बुराइयों को दूर करने के लिए विचार रखते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें