डोमचांच भाजपा मंडल बूथ कमेटी की हुई बैठक
डोमचांच भाजपा मंडल के बूथ कमिटियों के पुनर्गठन को लेकर डोमचांच पंचायत भवन (वार्ड न.09)मे की गयी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय कुमार मोदी एवं संचालन मंडल महामंत्री- प्रभाकर रावत ने किया।
डोमचांच (कोडरमा): डोमचांच भाजपा मंडल ने बूथ कमेटियों के पुनर्गठन को लेकर शुक्रवार को एक बैठक डोमचांच पंचायत भवन में की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय कुमार मोदी एवं संचालन मंडल महामंत्री- प्रभाकर रावत ने किया। इस बैठक में मुख्य रुप से मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा उपस्थित हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए, प्रभारी वासुदेव शर्मा ने सभी बूथों का एक सप्ताह के अंदर पुनर्गठन कर मंडल अध्यक्ष के पास बूथ सूची जमा करने के लिए विभिन्न पंचायतों के प्रभारियों का मनोनयन किया गया। बैठक में जिला मंत्री सुनील कुमार सिन्हा, महेंद्र वर्मा, राजेश ¨सह, महेंद्र यादव, भरत नारायण मेहता, बसंत मेहता, सुजीत कुमार, मनोज मेहता, रौशन सिन्हा, प्रवीण कुमार, रामकुमार मोदी, मनोज मोदी, हरिशंकर प्रसाद, बीडी ¨सह, त्रिलोचन मेहता, सुरेन्द्र ¨सह आदि उपस्थित थे।