राजद नेता नागेश्वर महतो की पुण्यतिथि मनी
प्रखंड के वरिष्ट राजद नेता स्व. नागेश्वर महतो की 14वीं पुण्यतिथि उनके पुत्र राजकुमार यादव के आवास पर गुरुवार को मनाई गई। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से स्व. नागेश्वर महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
मरकच्चो (कोडरमा) : प्रखंड के वरिष्ठ राजद नेता स्व. नागेश्वर महतो की 14वीं पुण्यतिथि उनके पुत्र राजकुमार यादव के आवास पर गुरुवार को मनाई गई। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से स्व. नागेश्वर महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिप सदस्य राजकुमार यादव, कैलाश प्रसाद यादव, विजय यादव, सिकंदर यादव, मोहन कुमार यादव, प्रयाग महतो, पोखराज प्रसाद गुप्ता, जनार्दन यादव, अशोक यादव, अजय यादव, बासदेव यादव, बीरेंद्र वर्मा, इंद्रदेव वर्मा, दारो यादव, सुरेंद्र वर्मा, भीष्म साव, महेश यादव, मुकेश ठाकुर, मुकेश राम, राजेंद्र यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।