माले ने दी आंदोलन की चेतावनी
जयनगर (कोडरमा): विगत 24 जनवरी को जयनगर थाना क्षेत्र के आरामुर्गो में घटी नाबालिग के साथ दु
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Feb 2018 01:52 AM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2018 01:52 AM (IST)
जयनगर (कोडरमा): विगत 24 जनवरी को जयनगर थाना क्षेत्र के आरामुर्गो में घटी नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के दो सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। माले नेता राजकुमार पासवान के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओं ने रविवार को बैरीसाल गांव जाकर मृतका के पिता से मिले और उन्हें ढांढ़स बंधाते हुए सहयोग करने का भरोसा दिया। इस दौरान राजकुमार पासवान ने कहा कि अगर घटना में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो भाकपा माले आंदोलन करने को मजबूर होगी। मौके पर भोला यादव, मुमताज खान, अशोक यादव, ननकू दास नाई समाज से इंद्रदेव ठाकुर, प्रकाश ठाकुर आदि कई लोग शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें