कोडरमा-हजारीबाग समेत झारखंड के यात्रियों को बड़ी सौगात, चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस को मिली मंजूरी
भारतीय रेलवे ने चोपन और मधुपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन (13341/13342) के परिचालन को हरी झंडी दे दी है, ...और पढ़ें

कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह से होकर गुजरेगी नई एक्सप्रेस।
HighLights
चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड ने दी हरी झंडी।
कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह से होकर गुजरेगी नई एक्सप्रेस।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। उत्तरी छोटानागपुर के कोडरमा हजारीबाग टाउन, रामगढ और गिरिडीह जिले के साथ -साथ झारखण्ड के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से नई एक्सप्रेस ट्रेन की चलाने की हरी झंडी मिल गई है।
इसके लिए रेलवे ने अभी ट्रेन की चलने की तिथि जारी नहीं की लेकिन दुर्गा पूजा दीपावली, छठ जैसे पर्व के पूर्व ट्रेन चलाने की घोषणा का यात्रियों को इंतजार है। भारतीय रेलवे बोर्ड ने चोपन और मधुपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।
रेलवे बोर्ड की ओर से को जारी पत्र में ट्रेन संख्या 13341/13342 चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृति दिए जाने की जानकारी दी गई है। पत्र के अनुसार 13341 चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस चोपन से सुबह 10.40 बजे रवाना होकर बरकाकाना सी केबिन से शाम 5.36 बजे और मधुपुर रात 11.30 बजे पहुंचेगी।
सप्ताह में तीन दिन होगा परिचालन
चोपन से चलने वाली ट्रेन रविवार, सोमवार और बुधवार को तथा मधुपुर से चलने वाली ट्रेन सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी। ट्रेन के वाणिज्यिक ठहराव वाले स्टेशनों में रेनुकूट, नगर ऊंटारी, रमना, गढ़वा, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, खलारी, पतरातू, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, बरही, कोडरमा, महेशपुर, नवाडीह, धनवार, जमुआ और न्यू गिरिडीह शामिल हैं।
ट्रेन में कुल 20 एलएचबी के आधुनिक यात्री डिब्बे
ट्रेन में कुल 20 एलएचबी के आधुनिक यात्री रेल डिब्बे होंगे। कोडरमा, गिरिडीह, मधुपुर के लिए नई रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इसके परिचालन से झारखण्ड के कई जिले के यात्रियों को एक अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
