Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

चंदवारा प्रखंड कार्यालय में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती सोमवार को गनाई गई। कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश के हर वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने व सबका साथ सबका विकास कार्य किया था। इनके किये गए कार्यों की अभी भी प्रशंसा की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 07:15 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 07:15 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती
कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

चंदवारा (कोडरमा): चंदवारा प्रखंड कार्यालय में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती सोमवार को मनाई गई। कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश के हर वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने व सबका साथ सबका विकास कार्य किया था। इनके किये गए कार्यों की अभी भी प्रशंसा की जा रही है। इनके कार्यकाल से ही महिलाओं को भी बेहतर सम्मान प्राप्त होने लगा था। विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एक से एक धरोहर अभी भी हैं। पूर्व में स्व. इंदिरा गांधी द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा अभी भी पूरे विश्व में चर्चित है। वहीं मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व की आयरन लेडी मानी जाती थी। इनके नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास संभव हो सका था। कांग्रेस पार्टी के दो प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान शहीद हुए पर उनकी शहादत को वर्तमान प्रधानमंत्री याद नहीं करते हैं। यह घोर ¨नदनीय है। इस अवसर पर नारायण पांडेय, मो. इस्लाम, राजेंद्र यादव, प्रदीप पांडेय, छोटेलाल मोदी, राजू पासवान, वीरेंद्र यादव, मो. अमानत, अमित ¨सह, रामप्रसाद यादव, बालेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.