कुशाहन ने मोरियावा को हराया
चंदवारा प्रखंड के मदागुंडी गांव के खेल मैदान में अखंड ज्योति क्लब के 29वां स्थापना दिवस के रूप में नकॉट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय मुखिया भुनेश्वरी देवी, पिपराडीह मुखिया धीरज कुमार,उपमुखिया महेश यादव,पंचायत समिति सदस्य सहोदरी देवी,कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर किया।
चंदवारा (कोडरमा): चंदवारा प्रखंड के मदनगुंडी गांव के खेल मैदान में रविवार को अखंड ज्योति क्लब के 29वां स्थापना दिवस के रूप में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय मुखिया भुनेश्वरी देवी, पिपराडीह मुखिया धीरज कुमार,उपमुखिया महेश यादव,पंचायत समिति सदस्य सहोदरी देवी,कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैंच मोरियावां बनाम कुशाहन के बीच खेला गया, जिसमें कुशाहन की टीम ने मोरियावां टीम को 2-0 से पराजित किया। निर्णायक की भूमिका सुरेश पासवान, सुधीर कुमार यादव,किशोर कुमार यादव ने निभाई।