Move to Jagran APP

आजीविका महिला संकुल संगठन क्लस्टर का शुभारंभ

प्रखंड के पिपराडीह सचिवालय में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वाधान में बुधवार को बिरसोडीह आजीविका महिला संकुल संगठन क्लस्टर का उद्घाटन पिपराडीह मुखिया धीरज कुमार कांको मुखिया सुनीता गिरी चंदवारा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जु सिंह व डीएमएसएमआईबी अख्तर अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पिपराडीह कांको तथा बिरसोडीह पंचायत के 267 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 06:12 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:12 PM (IST)
आजीविका महिला संकुल संगठन क्लस्टर का शुभारंभ
आजीविका महिला संकुल संगठन क्लस्टर का शुभारंभ

संवाद सूत्र, चंदवारा (कोडरमा): प्रखंड के पिपराडीह सचिवालय में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वाधान में बुधवार को बिरसोडीह आजीविका महिला संकुल संगठन क्लस्टर का उद्घाटन पिपराडीह मुखिया धीरज कुमार कांको मुखिया सुनीता गिरी, चंदवारा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जु सिंह व डीएमएसएमआईबी अख्तर अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पिपराडीह, कांको तथा बिरसोडीह पंचायत के 267 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कथा महिलाओं ने स्वागत गान गाकर किया। इस दौरान मुखिया धीरज कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार जेएसएलपीएस के माध्यम से सखी महिला मंडल का गठन कर उनको ग्रामीण स्तर पर आजीविका चलाने का जो कार्य किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे समूह बनाकर महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकती हैं। वहीं 20 सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह ने कहा कि किया झारखंड सरकार ने महिलाओं के उत्थान के प्रति काफी चितित है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई कल्याणकारी योजना लाई गई है। मुखिया सुनीता गिरि ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को जागरूक होने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पीआरपी बिदु सिंह ने किया। मौके पर बीपीएम पवन कुमार सिन्हा, बीएपी खुर्शीद आलम, पीआरपी बिदु सिंह, शोभा देवी, बसंती देवी, नूपुर देवी, क्लस्टर की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, सचिव मंजू देवी, उपाध्यक्ष जरीना खातून, सचिव मंजू देवी, किशोर दास, टुकलाल दास, आलम अंसारी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.