विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा में मधुमक्खियों के हमले से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

Published: Mon, 17 Aug 2026 05:28 PM (IST)

सतगावां के मथुराडीह गांव में 15 अगस्त की शाम खेत में काम करते समय मधुमक्खियों के हमले से एक ही ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

HighLights

  1. सतगावां के मथुराडीह गांव में मधुमक्खियों का हमला।

  2. हमले में 12 वर्षीय श्रीकांत कुमार की दुखद मौत।

  3. एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल।

संवाद सूत्र, सतगावां। सतगावां थाना क्षेत्र के मथुराडीह गांव में 15 अगस्त की संध्या खेत में काम करने के दौरान मधुमक्खियों के हमले से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में 12 वर्षीय श्रीकांत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक महिला समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अमरूद के पेड़ के समीप जमीन में बने एक सुराख से अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां निकल आईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के डंक से श्रीकांत कुमार (12), पिता वीरेंद्र कुमार, शिवानी कुमारी (7), सोनाली कुमारी (6) और अनीता देवी (30), पति रविंद्र यादव घायल हो गए।

परिजनों ने आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया।

कोडरमा में इलाज के दौरान श्रीकांत कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई और 16 अगस्त की अल्हे सुबह उसकी मौत हो गई।

घायलों का चल रहा इलाज

वहीं, शिवानी कुमारी और सोनाली कुमारी की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह ले गए, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

अनीता देवी का भी इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, खेत में काम करने के दौरान जमीन में बने सुराख से अचानक मधुमक्खियां निकल आईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें- कोडरमा में साइड देने के चक्कर में खेत में उतरी स्कूल बस, बच्चों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला