Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ी है रघुवर सरकार: अन्नपूर्णा

मरकच्चे प्रखण्ड के दशारो पंचायत स्थित पुरनी बखरी में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल का पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राजद प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्वमंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य रूप से उपस्थित थीं। सम्मेलन के दौरान उमेश यादव, सुरेश यादव, उमाशंकर यादव, महेश यादव, कयूम अंसारी, सरयू चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपने अपने विचार रखे और कहा कि मौजूदा सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 05:14 PM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 05:14 PM (IST)
भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ी है रघुवर सरकार: अन्नपूर्णा
भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ी है रघुवर सरकार: अन्नपूर्णा

मरकच्चो (कोडरमा) : पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रघुवर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इमानदारी की बात करने वाली रघुवर सरकार की नींव ही भ्रष्टाचार पर रखी गई है। खरीद फरोख्त कर बनाई गई इस सरकार में भरष्टाचार चरम पर है। ये सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और सिर्फ उन्हें ही फायदा पहुंचा रही है। अन्नपूर्णा देवी मरकच्चो प्रखंड के दशारो पंचायत स्थित पुरनी बखरी में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि गरीब किसानों की जमीन छिन कर पूंजीपतियों को दी जा रही है और गरीबों व किसानों पर लाठियां गोलियां चलाई जा रहीं है। ये सरकार सिर्फ प्रचार प्रसार व घोषणाओं की सरकार है। पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जल सहिया के दुखड़े को सुनने के बजाए उनके पैसे से विदेश घूम रही है। जिले में क्रशर पत्थर व ढिबरा उद्योग इनकी गलत नीतियों से बंद हो रहे हैं, जिससे यहां के मजदूरों का पलायन हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की विफलताओं को बताएं तथा इस गूंगी बहरी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लें।

सम्मेलन के दौरान उमेश यादव, सुरेश यादव, उमाशंकर यादव, महेश यादव, कयूम अंसारी, सरयू चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे और कहा कि मौजूदा सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। इस सरकार में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। गैस सिलेंडर, केरोसिन, पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ आमजन जीवन में उपयोग में आनेवाली सभी चीजों की बढ़ती कीमतों पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अच्छे दिन का सपना दिखा कर इस सरकार ने नौजवानों को बेरोजगारी की खाई में धकेलने का काम किया है। वहीं इस सरकार के बढ़ावे पर अनुसूचित जाति व जनजातियों पर अत्याचार के साथ साथ साम्प्रदायिक दंगों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया कि आने वाले चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य राजकुमार यादव, कैलाश यादव, सरफुद्दीन अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम, महावीर यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचन्द्र  यादव ने की, जबकि संचालन अर्जुन यादव ने किया। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर ¨सह ¨रकू , राजू यादव, सहदेव यादव , प्रयाग यादव ,बबलू यादव ,भुनेश्वर यादव ,मुकेश ठाकुर, मुकेश राम, विजय कुमार दास, श्यामबिहारी यादव ,रामकृपाल ¨सह, कृष्णदेव यादव ,गो¨वद यादव ,बुलाकी यादव ,वीरेंद्र यादव, सहदेव यादव, रंजीत कुमार ,नागेस्वर यादव ,इम्तियाज अंसारी ,सुरेन्द्र रजक, नजमुल अंसारी, जावेद अंसारी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.