हत्या के मामले में तमिलनाडु पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोडरमा: हत्या के मामले में फरार आरोपित सुनील तुरी (पिता कैलो तुरी चूंहापहड़ी सतगांवा निवासी) को तमिलनाडु पुलिस ने सतगांवा पुलिस की मदद से बुधवार को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया।
कोडरमा: हत्या के मामले में फरार आरोपित सुनील तुरी (पिता कैलो तुरी चूंहापहड़ी सतगांवा निवासी) को तमिलनाडु पुलिस ने सतगांवा पुलिस की मदद से बुधवार को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। मामला 2016 का कांचीपुरम के मगराल थाना तमिलनाडु का है। इस मामले में मगराल थाना में कांड संख्या 49-16, 302 भादवि के तहत मामला दर्ज है। इस मामले को लेकर उक्त् मामले में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तमिलनाडु पुलिस पिछले दो दिनों से कोडरमा में थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनील तुरी तमिलनाडु काम करने गया था। इसी दौरान खाने पीने के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। हत्या में कुल पांच लोग शामिल थे। तमिलनाडु पुलिस के अनुसार अन्य आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं सुलीन तुरी फरार चल रहा था।