Move to Jagran APP

बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर रोष

राष्ट्रीय जनता दल डोमचांच प्रखंड की बैठक दक्षिणी पंचायत भवन के प्रांगण मे प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मेहता प्रदेश सचिव शिवनाथ यादव एवं शिव शंकर राम उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 06:14 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 06:14 PM (IST)
बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर रोष
बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर रोष

डोमचांच (कोडरमा): राष्ट्रीय जनता दल डोमचांच प्रखंड की बैठक दक्षिणी पंचायत भवन के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मेहता प्रदेश सचिव शिवनाथ यादव एवं  शिवशंकर राम  उपस्थित थे।

loksabha election banner

बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती आमजनों के प्रति कोडरमा जिला प्रशासन की उदासीन व नकारात्मक रवैया पर रोष व्यक्त किया गया। वहीं कोडरमा जिला में लगातार अपहरण, हत्या, बलात्कार एवं चोरी की घटना पर ¨चता जाहिर की गई। लोगों ने कहा कि इसके बावजूद पुलिस का रवैया सुस्त है। गंभीर मामलों का खुलासा करने के बजाय केवल खानापूर्ति की जा रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इसपर जिले के पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी यदि 5 फरवरी तक मामलों का खुलासा नहीं होता है तो बाध्य होकर 7 फरवरी को नवलशाही थाना के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा  धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष  साधु यादव, प्रखंड महासचिव नरेश पासवान, किशोर यादव,सत्यम ¨पकु साव, संजय पासवान, अयोध्या यादव, सुरेश कुमार, अशोक प्रसाद यादव ,सुभाष राम,चेत लाल दास, रामचंद्र यादव, मोहम्मद जैनुल,  सोहेल आलम, श्यामलाल यादव, मनोज कुमार मेहता ,विकास गोस्वामी ,अशोक कुमार ,वासुदेव महतो, देवनारायण यादव ,मोहम्मद मुस्तकीम ,द्वारिका प्रसाद,  प्रदीप साव, रामदेव यादव ,रामदेव पासवान , राम प्रसाद राम, वीरेंद्र यादव, रामकिशुन यादव, राजेंद्र यादव , उपेंद्र साव, किशोर मेहता, डोमन मेहता, भोला राम ,अशोक कुमार घायल ,जयशंकर प्रसाद, संजय यादव, रुस्तम अंसारी, किशोर यादव ,दिलीप यादव, मोहम्मद रजाक,भुनेश्वर यादव ,संजय यादव ,राम सुरेश,राजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.