Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: अन्नपूर्णा देवी भाजपा मेें, बदलेगी कोडरमा की राजनीति

Lok Sabha Polls 2019. अन्नपूर्णा देवी नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा में शामिल होंगी। इस निर्णय से कोडरमा जिले के राजद कार्यकर्ता पशोपेश में है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 02:41 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 02:41 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: अन्नपूर्णा देवी भाजपा मेें, बदलेगी कोडरमा की राजनीति
Lok Sabha Polls 2019: अन्नपूर्णा देवी भाजपा मेें, बदलेगी कोडरमा की राजनीति

कोडरमा, [अनूप कुमार]। राजद की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी आज अपराह्न 4:00 बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पहुुंच कर भाजपा में शामिल होंगी। अन्नपूर्णा देवी के करीबियों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वो भाजपा में शामिल होंगी। इससे पूर्व राजद के शीर्ष नेतृत्व को उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दी थी।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णा देवी की कोडरमा लोकसभा से उम्मीदवारी लगभग तय है। अन्नपूर्णा के भाजपा में शामिल होने के साथ ही कोडरमा जिले में समाजवादी विचारधारा व सामाजिक न्याय के संघर्ष के एक युग का अंत होगा साथ ही इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अन्नपूर्णा देवी वर्ष 1998 में अपने पति एकीकृत बिहार के मंत्री रहे रमेश प्रसाद यादव की मौत के बाद राजनीति में प्रवेश की थीं।

1998 में वो विधानसभा का पहला उप चुनाव लड़ी थी। इसके बाद वर्ष 2000 में विधानसभा का आम चुनाव 2005 व 2009 का विधानसभा चुनाव जीती थी। वही उसके उनके पति स्वर्गीय रमेश प्रसाद यादव वर्ष 1990 से लेकर 1998 तक कोडरमा के विधायक रहे थे। कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण व लोहिया के विचारों का जिले में वाहक बना यह परिवार अब भगवा रंग में लगने जा रहा है।

इसे आने वाले दिनों में यहां की राजनीति में एक बड़ा हलचल देखने को मिलेगा। उल्लेखनीय होगा कि अन्नपूर्णा देवी लालू राबड़ी परिवार से बेहद करीबी मानी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनके रुख में कुछ बदलाव देखा जा रहा था। माना जा रहा है कि वह झारखंड के प्रदेश नेतृत्व में इस परिवार की ज्यादा दखलअंदाजी और खासकर चतरा से उम्मीदवारी के मामले को लेकर वो कुछ नाराज चल रही थी।

बहरहाल अन्नपूर्णा देवी के इस निर्णय से जिले के राजद कार्यकर्ता पशोपेश में है। कार्यकर्ताओं का एक तबका अन्नपूर्णा देवी के इस फैसले से नाराज है। माना जा रहा है कि एक-दो दिनों में ही अन्नपूर्णा देवी कोडरमा पहुंचकर कार्यकर्ताओं को मनाने व अपने साथ संगठित करने का प्रयास करेंगी। क्योंकि जिले में राजद का एक मजबूत संगठन है, अन्नपूर्णा देवी को आगे की राजनीति के लिए इन्हें अपने साथ लाना बेहद जरूरी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.