विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा में ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ेगा महंगा, AI कैमरे से होगी निगरानी; ऑटोमेटिक कट जाएगा जुर्माना

Published: Sat, 18 Apr 2026 04:03 PM (GMT+05:30)

कोडरमा में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिला परिवहन विभाग हाईटेक पहल कर रहा है। झुमरीतिलैया के झंडा चौक पर ...और पढ़ें

AI कैमरा से होगी ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की पहचान। फाइल फोटो

AI कैमरा से होगी ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की पहचान। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, कोडरमा। झारखंड के कोडरमा में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला परिवहन विभाग ने हाईटेक पहल शुरू की है। झुमरीतिलैया के झंडा चौक के समीप जल्द ही नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरा लगाया जाएगा, जो बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर स्वतः ऑनलाइन जुर्माना लगाएगा।

यह स्मार्ट कैमरा AI और ओसीआर तकनीक से लैस है, जो दिन-रात, धुंध या कम रोशनी में भी वाहनों के नंबर प्लेट को सटीक रूप से पढ़ सकता है। एक ही व्यक्ति द्वारा बार-बार नियम तोड़ने पर जुर्माना दोगुना किया जाएगा।

ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को अब AI कैमरे की नजर से बचना मुश्किल होगा। यह कैमरा बिना हेलमेट वाले वाहनों के नंबर प्लेट की पहचान करेगी, जिससे ऑनलाइन जुर्माना निर्धारित किया जाएगा।

ऑटोमैटिक काम करता है कैमरा 

यह स्मार्ट कैमरा वाहनों के रियल टाइम नंबर प्लेट रीड और कैप्चर करता है। शहरों में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण एएनपीआर कैमरा के माध्यम से स्वचलान की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

डीटीओ विजय सेानी ने बताया कि जल्द ही यह कैमरा झंडा चौक के समीप इंस्टाल किया जाएगा। इस तरह के कैमरा कम रोशनी, रात, धुंध में भी चलती वाहन का रिकार्ड करेगा।

इससे बिना हेलमेट पहनकर बाइक चालने वालों पर अंकुश लगेगा। वहीं नियम तोड़ने वालों को ऑनलाइन जुर्माना लगाया जा सकेगा। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यह प्रभावी कदम होगा। आने वाले समय में जिले के अन्य मुख्य सड़कों में भी इस तरह के कैमरे लगाए जांएंगे।

ऐसे काम करता है कैमरा

यह उन्नत निगरानी प्रणाली कैमरा है, जो AI और आप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन का उपयोग करके वाहनों की नंबर प्लेट को स्वचालित रूप से पढ़गी और डेटाबेस में स्टोर करेगा।

यह तकनीक इन्फ्रारेड लाइट के माध्यम से रात में और तेज़ गति में भी सटीक पहचान करेगा, जिसका उपयोग ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग और सुरक्षा के लिए बेहतर विकल्प माना गया है।

जनता को नियमों की दी जाएगी जानकारी

जनता को यातायात नियमों की जानकारी के लिए झुमरीतिलैया शहर के झंडा चौक में पब्लिक एड्रेस माइकिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इस सिस्टम के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी हमेशा दी जाएगी। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और लोग नियम पालन के लिए सतर्क होंगे।

यह भी पढ़ें- कोडरमा में होल्डिंग टैक्स पर बंपर छूट, 30 जून तक एकमुश्त भुगतान कर पाएं 10% की बचत

यह भी पढ़ें- झारखंड में बनेंगे 2 नए फोरलेन नेशनल हाइवे, 4 राज्यों तक होगी बेहतर कनेक्टिविटी