विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों से ठीक पहले बड़ा झटका! 26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:01 AM (IST)

त्योहारों से पहले कोडरमा में बैंक लगातार पांच दिनों तक बंद रहेंगे, जिससे ग्राहकों और कारोबारियों को नकदी जमा-निकासी और ...और पढ़ें

त्योहारों से पहले कोडरमा में बैंक पांच दिनों तक बंद रहेंगे।

त्योहारों से पहले कोडरमा में बैंक पांच दिनों तक बंद रहेंगे।

HighLights

  1. त्योहारों से पहले कोडरमा में बैंक पांच दिनों तक बंद रहेंगे।

  2. 26 से 30 सितंबर तक अवकाश और राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण।

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। त्योहारों से पहले खरीदारी और कारोबार के लिए रुपये की जरूरत बढ़ने वाली है, लेकिन इसी बीच बैंक पांच दिनों तक ग्राहकों से दूर रहेंगे। 26 से 30 सितंबर तक बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 को रविवार की छुट्टी है। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। लगातार पांच दिन शाखाएं बंद रहने से आम लोगों और कारोबारियों की परेशानी बढ़ सकती है।

जिले में करीब 54 बैंक हैं। लगातार बंदी से नकदी जमा-निकासी, चेक संबंधी कार्य, पासबुक अपडेट, केवाईसी, ड्राफ्ट और ऋण संबंधी प्रक्रियाएं प्रभावित हो सकती हैं। छोटे कारोबारी, दुकानदार और थोक विक्रेताओं को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता है।

चेक क्लियरेंस में देरी से कारोबारियों की कार्यशील पूंजी भी प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि यूपीआई, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं विकल्प रहेंगी। वहीं नकदी की मांग बढ़ने पर एटीएम पर भी दबाव बढ़ सकता है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग कर रहा है। संगठन के अनुसार, 12वें द्विपक्षीय समझौते के तहत प्रतिदिन 40 मिनट कार्य अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव पर आरबीआइ की सहमति के बावजूद मामला करीब दो वर्षों से केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित है। मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। 

यह भी पढ़ें- लगातार 5 दिन ठप रह सकता है बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से पहले SBI की एडवाइजरी; ग्राहकों से मांगा सहयोग

यह भी पढ़ें- 28 सितंबर से प्रस्तावित बैंक हड़ताल पर केंद्र सख्त, वित्त मंत्रालय ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; बैंकिंग सेवाएं चालू रखने पर मंथन