विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जलमीनार पर चढ़े युवक को 48 घंटे बाद ऐसे उतारा गया

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 02:18 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 04:41 PM (IST)

जलमीनार पर चढ़े युवक को काफी मशक्कत के बाद 48 घंटे बाद उतारा गया।

जलमीनार पर चढ़े युवक को 48 घंटे बाद ऐसे उतारा गया
जलमीनार पर चढ़े युवक को 48 घंटे बाद ऐसे उतारा गया

कोडरमा, जेएनएन। फिल्म शोले के वीरू की तरह झारखंड के कोडरमा जिले में एक युवक जलमीनार पर चढ़ गया। इसके चलते पूरा प्रशासन परेशान रहा। युवक को उतारने के लिए कोडरमा प्रशासन को राजधानी रांची से रेस्क्यू टीम को बुलाना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, युवक कोडरमा के सीएच स्कूल परिसर में जलमीनार पर चढ़ गया था। इसके बाद वह टंकी से नीचे नहीं उतर रहा था। 

झुमरीतिलैया के सीएच स्कूल स्थित जलमीनार पर चढ़े युवक को काफी मशक्कत के बाद 48 घंटे बाद उतारा गया। उसे उतारने के लिए झारखंड अग्निशमन की लिफ्टिंग मशीन रांची से मंगाई गई थी। 

थाना प्रभारी, बीडीओ समेत कई अधिकारी व भारी संख्या में पुलिस के जवानों की मौजूदगी में युवक को नीचे उतारा गया। 


यह भी पढ़ेंः प्रेम प्रसंग में रांची के युवक की रामगढ़ में हत्या

यह भी पढ़ेंः एक सप्ताह के अंदर चलेगी रांची-जयनगर एक्सप्रेस