एसपी ने किया महिला थाना का निरीक्षण
कोडरमा: एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बुधवार को कोडरमा थाना एवं कोडरमा थाना परिसर स्थित महिला थाना का औ
कोडरमा: एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बुधवार को कोडरमा थाना एवं कोडरमा थाना परिसर स्थित महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कोडरमा थाना प्रभारी आनंद मोहन ¨सह को थाना परिसर की विशेष साफ-सफाई का ध्यान रखने, अनुसूचित जनजाति थाना का अलग व्यवस्था कर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। इस दौरान कर्मियों से उनकी परेशानी एवं अन्य कई जानकारी भी ली। उसके बाद वे महिला थाना पहुंचे और वहां किए जा रहे कार्यों से संबधित जानकारी महिला थाना प्रभारी दीपांजलि तिर्की से ली। वे यहां कार्यों के निष्पादन में आ रही परेशानी से भी अवगत हुए। महिला थाना एक ही रूम में संचालित करते देख, उन्होंने थाना परिसर को और व्यवस्थित करते हुए थाना को पीछे से आगें लाने का निर्देश दिया। ताकि लोगों को महिला थाना पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मौके पर एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, एसआई कन्हाय ¨सह, एसआई सुनील ¨सह, तनवीर खां सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।