विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Science Paper Leak: झारखंड में 10वीं का साइंस और हिंदी का पेपर लीक, पूरे राज्य में रद हुई परीक्षा

Published: Thu, 20 Feb 2025 02:01 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2025 04:07 PM (IST)

झारखंड में 11 फरवरी से शुरू हुई जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान विज्ञान सैद्धांतिक और हिंदी का ...और पढ़ें

झारखंड में विज्ञान का पेपर लीक (जागरण फोटो)
झारखंड में विज्ञान का पेपर लीक (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, कोडरमा। Jharkhand News: झारखंड में एक बार फिर से जैक बोर्ड की विफलता सामने आई है। 11 फरवरी से शुरू हुई जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान विज्ञान सैद्धांतिक और हिंदी का पेपर लीक हो गया है। लेकिन बिना जांच के बोर्ड इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहा था। जिसके बाद ही हंगामा खड़ा हो गया।

पूरे राज्य में विज्ञान और हिंदी की परीक्षा रद

अब जब आज प्रश्नपत्र, वायरल प्रश्नपत्र से एकदम सेम टू सेम मिल गया तब जैक बोर्ड ने भी इस लीक की बात को सही माना। जैक बोर्ड ने खुद की जांच में भी पेपर लीक की बात को सही पाया है। अब बोर्ड ने पूरे राज्य में विज्ञान और हिंदी की परीक्षा रद कर दी है।

बोर्ड ने जारी किया परीक्षा रद करने का नोटिफिकेशन

वायरल प्रश्नपत्र आया सामने

आज परीक्षा के बाद जब वास्तविक प्रश्न पत्र से मिलान करने पर लिखा हुआ प्रश्नपत्र हूबहू पाया गया। कोडरमा स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय और राजकीय प्लस 2 स्कूल, सर्वोदय जमजा उच्च विद्यालय मरकच्चू केंद्र के विद्यार्थियों ने लीक प्रश्न पत्र से लीक प्रश्न पत्र के मैच होने की पुष्टि की।

350 रुपये में बिका था प्रश्नपत्र

कोडरमा के डीईओ अविनाश राम ने मामला संज्ञान में आने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि।लीक पेपर वाट्सप ग्रुप में 350 रुपए में बिका था।

वहीं इस बीच एक क्यूआर कोड भी वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि जैक बोर्ड का ऑरिजिनल पेपर चाहिए तो 350 रुपये भेजिए। जागरण परीक्षार्थियों से आग्रह करता है कि इस तरह के किसी भी झूठे झांसे में न फंसे।

जैक अध्यक्ष का आया बयान

जैक अध्यक्ष ने बताया कि कोडरमा और गिरिडीह से प्रश्न पत्र वायरल हुआ था, जिसके बाद वह के जिला प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा।

व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने के लिए संलग्न लिंक दिया जा रहा था

जैक बोर्ड एग्जामिनेशन के नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने के लिए संलग्न लिंक दिया जा रहा था जिसमें क्लिक करने के बाद ही कोई इससे जुड़ सकता था। छात्रों से पैसे की भी उगही क्यूआर कोड के माध्यम से की जा रही थी।

11 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं

बता दें कि झारखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 11 फरवरी से जारी हैं। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जा रही हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह के सत्र में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हो रही हैं। वहीं, दोपहर की पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक 12वीं के एग्जाम कंडक्ट कराए जा रहे हैं।

बता दें कि पहले दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा 3 मार्च, 2025 को समाप्त होनी थी लेकिन अब बदले शेड्यूल के अनुसार, एग्जाम 4 मार्च, 2025 तक कराए जाएगे। हालांकि, अब साइंस की परीक्षा रद्द होने से इसे एक्सटेंड भी किया जा सकता है।

इस परीक्षा के लिए 7 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर विजिट करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Board Exam: अगले साल से दो बार होंगी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं, CBSE ने किया बड़ा एलान

Jharkhand School News: झारखंड में सभी प्राइवेट स्कूलों की बढ़ने वाली है मुश्किलें, हेमंत सरकार के पास पहुंची चिट्ठी