Move to Jagran APP

प्रेमी ने प्रेमिका के मंगेतर किया घायल, बाद में खुद को गोली से उड़ाया

खूंटी जिले के मुरहू थानांतर्गत गम्हरिया में प्रेम प्रसंग में गोली लगने से मोजेस धनवार नामक युवक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई जबकि सहायक पुलिसकर्मी विक्रम कंडुलना घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 06:39 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 06:39 PM (IST)
प्रेमी ने प्रेमिका के मंगेतर किया घायल, बाद में खुद को गोली से उड़ाया
प्रेमी ने प्रेमिका के मंगेतर किया घायल, बाद में खुद को गोली से उड़ाया

खूंटी : खूंटी जिले के मुरहू थानांतर्गत गम्हरिया में प्रेम प्रसंग में गोली लगने से मोजेस धनवार नामक युवक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई, जबकि सहायक पुलिसकर्मी विक्रम कंडुलना घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। घायल विक्रम कंडुलना ने पुलिस को बताया कि मोजेस ने उस पर गोली चलाई थी और बाद में उसने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, खूंटी एसडीपीओ का कहना है कि अभी यह कहना मुश्किल है कि मोजेस ने ही खुद को गोली मारी थी, या किसी और ने उसकी हत्या की। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार मोजेस डेढ़ साल पहले ही हत्या, लूट व आ‌र्म्स एक्ट के मामले में जेल गया था। उसका गम्हरिया पंचायत क्षेत्र की एक सहायक पुलिसकर्मी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे दोनों विवाह करना चाहते थे। चूंकि, उक्त लड़की व मोजेस दोनों एक ही गोत्र के थे, इसलिए लड़की के घर वाले विवाह करने के खिलाफ थे। जब मोजेस जेल में था तो इसी दौरान लड़की के बहनोई तोरपा के गंगईटोली निवासी बंधन भेंगरा जो बीएसएफ का जवान है, उसने अपनी साली की मंगनी मरचा निवासी सहायक पुलिसकर्मी विक्रम कंडुलना से करा दी।

जेल से छूटने के बाद जब मोजेस को इस बात का पता चला तो विगत रविवार की शाम वह अपने दो साथियों के साथ गंगईटोली पहुंचा और बंधन भेंगरा को डराने के लिए हवाई फायरिग की। बंधन भेंगरा ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। सोमवार की सुबह विक्रम कंडुलना 16-17 लोगों के साथ इस विवाद को सुलझाने के लिए मोजेस धनवार के गम्हरिया स्थित घर पहुंचा। इसी दौरान मोजेस और उसका एक अज्ञात अपराधी दोस्त हाथ में पिस्टल लिए उनके सामने खड़े हो गए। अभी बात शुरू ही हुई थी कि मोजेस ने गोली चला दी, जो विक्रम कंडुलना की बांह में लगी। इसके बाद मोजेस ने भी गोली चलाई और दोनों भागने लगे। गंगईटोली से आए बंधन भेंगरा और उनके सभी साथियों ने दोनों का पीछा शुरू किया। इस दौरान मोजेस का दोस्त तो भाग निकला, लेकिन मोजेस गिर पड़ा। उसका पीछा कर रहे लोग अब उससे महज बीस फीट दूर थे, तभी मोजेस ने अपनी पिस्टल कनपटी पर सटाकर स्वयं को गोली मार ली। फलस्वरूप मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी मुरहू पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह और मुरहू थाना प्रभारी पप्पू शर्मा पुलिस बल के साथ गम्हरिया गांव पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। साथ ही पुलिस मौके पर मिलीं सात मोटरसाइकिलों को थाने ले गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घायल सहायक पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।

--

कोट

अभी यह कहना मुश्किल है कि मोजेस ने ही खुद को गोली मारी थी, या किसी और ने उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

आशीष महली, खूंटी एसडीपीओ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.