पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या
कर्रा मुटपा गांव निवासी फुलकुवारी ने अपने प्रेमी कमलु मुडा से मिलकर अपने पति सनिका धान उम्र 35 को ही मार डाला। मृतक के सर में पत्थर व टांगी से सर व गर्दन में वार के कई निशान है। इतना ही नहीं शव को दोनों ने मिलकर ठिकाना लगाना चाहा लेकिन
कर्रा : मुटपा गांव निवासी फूलकुंवारी ने अपने प्रेमी कमलु मुंडा के साथ मिलकर अपने पति सनिका धान (35) की हत्या कर दी। मृतक के सिर में पत्थर और टांगी से सिर व गर्दन में वार किए जाने के कई निशान हैं। इतना ही नहीं दोनों ने शव को ठिकाने लगाना चाहा लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गत सोमवार की रात कर्रा पुलिस ने शव को बरामद कर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजकर दोकं अभियुक्तों को खूंटी जेल भेज दिया। कर्रा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा के अनुसार घटना शनिवार देर रात की है। घटना के बाद प्रेमी युगल ने शव को मुटपा जंगल में छिपा दिया था। रविवार की सुबह सनिका धान का भाई सनिका को खोजने घर आया तो भाभी फूलकुंवारी ने कुछ नहीं। सोमवार की सुबह आम के पेड़ के नीचे खून के निशान देखे गए। इसके बाद घटना की सूचना कर्रा पुलिस को दी गई। फूलकुंवारी व कमलु मुंडा के प्रेम प्रसंग की कहानी बताई गई। इसके आधार पर कर्रा पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को पकड़कर जब पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपितों की निशानदेही पर सोमवार की देर रात मुटपा जंगल के आधा किलोमीटर भीतर से सनिका धान का शव व हत्या में प्रयोग टांगी औंर पत्थर बरामद किया गया। फूलकुंवारी व कमलु मुंडा का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा है। दिसंबर 2018 में दोनो को पकड़कर एक साथ आंगनबाड़ी केंद्र मुटपा में बंद कर दिया था। सनिका धान 2019 में गौकशी के आरोप में जेल में था। इस दौरान दोनों का संबंध और ज्यादा मजबूत हो गया था। सनिका धान के तीन बच्चे हैं, जिसे अभी परिजन अपने साथ ले गए हैं।