सड़क दुर्घटना में महिला घायल
शहर के डीएवी रोड में कॉपरेटिव बैंक के समीप गत गुरुवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक में सवार एक महिला घायल हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 08:11 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 05:14 AM (IST)
खूंटी : शहर के डीएवी रोड में कॉपरेटिव बैंक के समीप गत गुरुवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक में सवार एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार डीएवी स्कूल के समीप रहने वाली उक्त महिला अपने 21 वर्षीय पुत्र अनुज के साथ गत शनिवार को शाम छह बजे सब्जी खरीदकर बाइक से वापस घर लौट रही थी। घटनास्थल के पास पीछे से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। फलस्वरूप बाइक में सवार मां, बेटे दोनो सड़क किनारे जा गिरे। दुर्घटना की सूचना मिलते खूंटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें